Uttarakhand News

लगातार चौथी बार उत्तराखंड ने कोरोना वायरस फेंका बाहर, हमारी जीत जरूर होगी

Ad

हल्द्वानी: लगातार चौथे दिन हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी बुलेटिन राज्य के लिए राहत की खबर लाया है। उत्तराखंड में रविवार को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह लगातार चौथा मौका है जब ऐसा हुआ है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 35 हैं। वहीं इस बीमारी को 7 लोगों ने मात दे दी है। रविवार को 93 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। बता दें कि राज्य के 7 जिले में कोरोना वायरस के मामले सामने नहीं आए हैं।

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 909 नये मामले सामने आए हैं और इस दौरान 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 8356 हो गये जबकि इससे हुयी मौत का आंकड़ा 273 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक संक्रमित मरीजों में से 716 को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इनमें से 74 मरीज पिछले एक दिन में स्वस्थ हुये हैं। अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय देश में कोविड-19 के परीक्षण की क्षमता को लगातार बढ़ाने की जरूरत पर बल दे रहा है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिये यथाशीघ्र अंतिम संक्रमित व्यक्ति तक पहुंचना संभव हो सके। उन्होंने अमेरिका, इटली और फ्रांस सहित अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति भारत में नियंत्रित बताई। उन्होंने कहा कि देश में कुल मरीजों में 80 प्रतिशत से अधिक मरीज सामान्य लक्षण वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top