Uttarakhand News

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन, देखें अपने जिले का हाल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड से राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य में 7 अप्रैल को कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। ये तो अभी शुरुआत है। राज्य के लोगों के इसी तरह से सुरक्षा में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को सहयोग करने की जरूरत है। पिछले चार दिन में उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7 से 31 तक पहुंच गई थी।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस हेतु 1289 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1092 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 166 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 176 मरीजों को हॉस्पटिल में बनाए गए ISOLATION वॉर्ड में भर्ती किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नए आंकड़े भी आज सामने आए हैं। भारत में  पिछले 24 घंटे में 354 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण के 4421 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस महामारी से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि प्रदेश में कुल 31 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 24 मरीज जमाती हैं।  देहरादून के अलावा  अल्मोड़ा में 1, हरिद्वार में 1, नैनीताल जिले में 6, पौड़ी में 1 और उधमसिंहनगर जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान अब तक हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top