Uttarakhand News

जारी है उत्तराखंड में कोरोना वायरस की हार का सिलसिला, देखें ये वीडियो

Ad

उत्तराखंड के लिए लगातार पांचवे दिन अच्छी खबर सामने आई है। राज्य में सोमवार को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया है। यह खबर पूरे राज्य को राहत देती है और हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में इसकी पुष्टि हुई है।  उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 35 हैं। वहीं इस बीमारी को 7 लोगों ने मात दे दी है। रविवार को 93 रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सोमवार को 125 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 1978 टेस्ट लिए गए हैं और 1641 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

देश के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9152 हो गई है। वहीं, देशभर में कोरोना संक्रमण से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 35 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं,24 घंटे के दौरान 796 नए मामले सामने आए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top