Uttarakhand News

गुरुवार को जिस GOOD NEWS का इंतजार उत्तराखंड के लोगों को था वो आ गई

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार के बाद राज्य के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आ रही है। आज के मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उत्तराखंड में कोरोना वारयस से संक्रमितों की संख्या 35 है। कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य के क्षेत्र पूरी तरीके से सील कर दिए गए हैं। वहीं कई जगह पर जनता ने जागरूकता दिखाई हैं और कॉलोनियों को सील की हुई है।

जिले के हिसाब से बात करें तो अल्मोड़ा में 01,देहरादून में 18,हरिद्वार में 3,नैनीताल में 8,पौड़ी में 1 और उधमसिंहनगर 4 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। वहीं बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग, चंपावत, और टिहरी कोरोना वायरस को अपने जिले से दूर रखने में कामयाब रहे हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस मामले बढ़े जरूर है लेकिन हर कोई मेडिकल स्टॉफ और पुलिसकर्मियों को सैल्यूट कर रहा है। इस लड़ाई में वह सबसे आगे खड़े हैं और जनता की सुरक्षा के लिए तमाम कदम उठा रहे हैं।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 591 नए मामले आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5865 हो गई है। जिसमें 5218 सक्रिय हैं, 478 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 169 लोगों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top