Uttarakhand News

उत्तराखंडः मार्निंग वाॉक पर जाने की गलती ना करें,वरना पुलिस करा देगी WorkOut

Ad

उत्तराखंडः मार्निंग वाॉक पर जाने की गलती ना करें,वरना पुलिस करा देगी WorkOut

देहरादूनः कोरोना के चलते राज्य में लॉकडाउन किया गया। लेकिन लोग लॉकडाउन के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई लोग दिन में लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुबह सात बजे से पहले मार्निंग वॉक के लिए घरों से निकल रहे हैं। लोग नियमों का पालन नही कर रहे हैं। तो ऐसे लोग हो जाएं सावधान…..आगे पढ़िए

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि शहर में शाम सात से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहता है। लेकिन लोग 7 बजे से पहले ही मार्निंग वॉक के लिए निकल जाते हैं। लेकिन अब सुबह सात बजे से पहले मार्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों पर पुलिस अब सख्ती करेगी। ऐसे में नियम का तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी सिटी श्वेता चौबे ने सुबह पांच से सात बजे तक सिपाहियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के नियम बनाएं गए हैं। लेकिन लोग हैं कि नियमों की अनधेखी कर इधर-उधर घूम रहे हैं। लोग सुबह सात बजे से पहले ही मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़ते हैं। साथ ही ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं लगाते। इसके चलते पुलिस की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। श्वेता चौबे का कहना है कि हर थाने की चीता मोबाइल और थाना पुलिस सुबह पांच से सात बजे तक ऐसे इलाकों में भ्रमण करेगी जहां पर लोग काफी संख्या में आते हैं। हमारी आपसे अपील है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। बेवजह घरों से बाहर ना निकलें। अगर आप मार्निंग वॉक के लिए जाना चाहते हैं तो नियमों का पालन करते हुए सुबह 7 बजे के बाद ही घर से बाहर मार्निंग वॉक के लिए निकलें। साथ ही मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी भी बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top