Uttarakhand News

देहरादून: कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय मरीज की मौत

Ad

देहरादून में कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय मरीज की मौत

देहरादून: जिले में कोरोना वायरस के चलते एक मौत का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना संक्रमित बिजनौर यूपी निवासी थे। उनकी उम्र 75 वर्षीय बताई जा रही है और इलाज के दौरान दून अस्पताल में उनकी मौत हुई है।पहले उन्हें कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक बुजुर्ग के कूल्हे के ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी । इससे पहले उनका कोरोना टेस्ट निकला तो वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को दून अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विशेषज्ञों की टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही थी लेकिन मंगलवार को तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक को कोरोना संक्रमित होने के साथ ही हृदयरोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां थी। देहरादून जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्य 26 हो गई है जो राज्य में किसी भी जिले में सबसे ज्यादा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top