Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश शुरू, विरोध में उतरे सीनियर छात्र

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते शैक्षणिक सत्र को काफी नुकसान हुआ है। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र अप्रैल में शुरू होता है जो केवल महामारी के वजह से केवल ऑनलाइन में सिमट कर रह गया है। निजी कॉलेजों ने कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार में कमी आने के बाद प्रवेश ओपन कर दिए हैं। अधिकतर कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश हो रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय में भी आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो गए हैं। पंजीकरण के लिए विद्यार्थी को kunainital.ac.in पर विजिट करना होगा। पंजीकरण के लिए 50 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद विद्यार्थियों का लॉगिन बनेगा और वहां से वह अपने विषय ( कोर्स) चुन सकते हैं।

कोरोना वायरस के वजह से कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हुई हैं, अगर कोई मास्टर्स के लिए अप्लाई कर रहा है तो परीक्षा फल घोषित होने के साथ कार्य दिवसों के भीतर अपना संपूर्ण विवरण अपने पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपडेट करना होगा।

ऑनलाइन प्रक्रियां शुरू होने से वहां पढ़ने वाले सीनियर छात्र खुश नहीं है। कुमाऊं विश्वविद्यालय सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रों ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में छात्रों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विरोध में विवि और निदेशक का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोश छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन लगातार छात्रों की अनदेखी कर मनमाने फैसले ले रहा है। कहा कि अभी तक इंटर के नतीजे भी सामने नहीं आए हैं। स्नातक अंतिम सेमेस्टर को लेकर परीक्षा का रुख साफ नहीं है। ऐसे में विवि की ओर से स्नानक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना उचित नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top