Uttarakhand News

दूसरे राज्यों में फंसे लोग पहुंचे अपने उत्तराखंड, इन जगहों के लिए चली बस

Ad

देहरादून : कोरोना वायरस से राज्य की जनता को सुरक्षित रखने के लिए सरकार लगातार फैसले ले रही है। राज्य में सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है तो दूसरी ओर बाहर फंसे लोगों को अपने घर वापस लेने की जिम्मेदारी भी सरकार उठा रही है। पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है और यातायात पूरी तरह से बंद है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न राज्यों से दिल्ली में फंसे लगभग 84 उत्तराखंड के लोगों को तीन बसों द्वारा देहरादून, हल्द्वानी और टनकपुर भिजवाया गया। इसके अलावा उनकी ओर से पहले ही दिल्ली में फंसे राज्य के लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस बारे में जानकारी मिली है कि राज्य में पहुंच रहे और बाहर फंसे लोगों का ध्यान पूरी तरह से रखा जाएगा। घर पहुंचने वाले सभी लोगों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

बता दें कि कोरोना वायरस के मामले भले ही उत्तराखंड में ज्यादा नहीं हों लेकिन देश में वह लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार हो गई है जो चिंता विषय है। उत्तराखंड में 5 मामले सामने आ चुके हैं और एक ठीक होकर डिचार्ज हो गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार जनता से अपील कर रहे हैं कि वह घर पर रहकर इस लड़ाई में देश को सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top