Uttarakhand News

उत्तराखंडः क्वारंटीन सेंटर से लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत,पसरा मातम

Ad

देहरादूनः कोरोना वायरस ने पूरे दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस के चलते कई लोगों अपनी जिदंगी गंवानी पड़ रही है। वहीं कोराना वायरस के बीच उत्तराखंड के देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही की मौत हो गई है।

बता दें कि सिपाही संजय गुर्जर सोमवार रात को पीपीई किट लेकर क्वारंटीन बिधोरली सेंटर गया था। वहां से लौटते समय उनकी बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद संजय को तुरंत सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल सिपाही ने मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक पसर गया है। मृतक 2006 बैच का सिपाही था। वहीं सिपाही की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top