Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस ने मास्क ना पहनने वालों से वसूला 8.28 करोड़ रुपए का राजस्व

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना के केस हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ रहे है पर कुछ लोग ऐसे भी है जो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे है। कोरोनावायरस कोविड-19 को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सभी लोगों को किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जाने से पहले आपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से किसी कपड़े या मास्क से ढक कर चलना है और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा। कई लोग सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन नहीं कर रहे है है। ऐसे लोगों से अब उत्तराखंड पुलिस सख़्ती से निपट रही है और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी देते हुए डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,05,544 लोगों का मास्क ना पहनने पर चालान किया गया है जबकि 9,447 लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कार्यवाही की गई है, इसके अलावा 765 लोगों पर क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हुई है तो वहीं 211 लोगों पर अफवाह फैलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई है और इन सारे उल्लंघन में पुलिस ने कुल 8.28 करोड़ रुपए राजस्व वसूली की है।

उन्होंने यह भी बताया कि एहतियातन अभी तक 965 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया, जिसमें से आइसोलेशन की अवधि पूर्ण करने के बाद 820 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। इसके साथ ही 29 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए, जिसमें से 9 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर वापस ड्यूटी करने लगे हैं। कोरोना वायरस को हराकर ड्यूटी पर पहुंचे इन 9 पुलिसकर्मियों को राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top