Uttarakhand News

उत्तराखंड सनसनीः कमरे में पंखे से लटका मिला पॉलीटेक्निक के छात्र का शव

Ad

देहरादूनः राजधानी में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला देहराजदू में राजपुर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर इलाके से सामने आया है। जहां एक पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र के कमरे के बगल में रहने वालें लोगों ने जब युवक का शव कमरे में पंखे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

बता दें कि नवल किशोर भट्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र दौलतराम भट्ट निवासी पुजार गांव, तहसील जखोली, रुद्रप्रयाग का निवासी है। वह यहां ब्लू माउंटेन एकेडमी में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था और गोविंदनगर लेन नंबर दस में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे उसके पड़ोस में रहने वालों ने उसे पंखे से लटका देखा। तो उन्होनें इसकी सूचना तिरंत पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की नवल शनिवार देर रात शायद किसी लड़की से बात कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगवाई है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। वहीं एसओ का कहना है कि परिवारवालों को सूचना दे दी गई। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती से किया दुष्कर्म
उत्तराखंडः पत्नी के साथ चल रहे विवाद में पति ने उठा डाला यह खौफनाक कदम

यह भी पढ़ेंः देवभूमि की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, 14 सितंबर को सेना भर्ती रैली

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड चौकाने वाला मामला, हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला बच्ची का शव

यह भी पढ़ेंः हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं ने बिगाड़ा डीएम बंसल का मूड, डॉक्टर का काटा वेतन

ADVERTISEMENTS Ad
To Top