Uttarakhand News

पहाड़ के बिष्ट बूबू का कमाल, खेत में उगा दी 1 मीटर लंबी मूली और 7 किलो की गोभी

Ad

नैनीतालः जहां एक ओर पलायन के चलते पहा़ड़ खाली होते जा रहे हैं। वहीं कुछ पहाड़ के लोग ऐसे भी हैं जो हड़ी सिटी में जॉब करने के बाद वापस अपने गांव-पहाड़ को लौट आते हैं। और अपने आगे का जीवन वहीं व्यतित करते हैं। साथ ही साथ स्वरोजगार की नई इबारत बनाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है द्वाराहाट के प्रताप सिंह बिष्ट ने। उनकी कड़ महनत की वजह से उनके खेत में एक मीटर लंबी विशाल मूली की पैदावार हुई।

बता दें कि प्रताप सिंह बिष्ट द्वाराहाट के कुन्थारी गांव में रहते हैं। कुछ साल पहले तक प्रताप सिंह बिष्ट मैग्नेसाइट कंपनी में जॉब करते थे। रिटायर होने के बाद वे अपने गांव लौट आए। प्रताप ने खेती करने की सोची। लेकिन ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान नही था। खेत बंजर थे, लेकिन प्रताप सिंह ने हार नहीं मानी। कुछ महीनों की मेहनत के बाद उनके खेतों में हरियाली छाई और खेत में एक मीटर लंबी विशाल मूली की पैदावार हुई।

इस विशाल मूली का वजन 8 किलो 700 ग्राम है। उनके खेत में 6 किलो 880 ग्राम की विशाल गोभी भी पैदा हुई। खास बात ये है कि प्रताप सिंह खेती के लिए हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं करते। वो जैविक खेती करते हैं। पिछले तीन साल से वो अपने खेतों में गोभी, मेथी, मूली, प्याज, लहसुन, धनिया और पालक की खेती कर रहे हैं। वहीं उन्होंने फलों की खेती भी शुरू कर दी है। ज्यादा उत्पादन होने पर वो सब्जियां गांव के लोगों में बांट देते हैं। उनके इस कारनामे को देखकर गांव के दूसरे लोग भी खेती को अपना रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top