Uttarakhand News

मौसम विभाग की जानकारी, एक जून से आपके शहर में ऐसा रहने वाला है मौसम

नैनीताल: पूरा राज्य गर्मी से परेशान है। सूरज की तप दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है जो लोगों को भविष्य के लिए डरा रहा है। मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से परेशान है। जो तापमान कभी 15-18 पर रहता था वो 30 के पार पहुंच रहा है। वहीं मैदान क्षेत्रों का हाल और बुरा है। बृहस्पतिवार को भी सूरज ने खूब आग उगली। राजधानी में तापमान लगातार दूसरे दिन 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री पहुंच गया।
इस क्रम में मौसम विभाग की ओर से आई जानकारी लोगों को राहत दे सकती है। प्रदेश में एक जून से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक जून से तीन जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से गर्मी से राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में एक जून से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अनेक हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विभाग इसे प्री मानसून बारिश मानकर नहीं चल रहा है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के बीच भी उमस लोगों को परेशान कर सकती है। ।हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर सहित सभी मैदानी इलाकों में दो जून के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। राजधानी में दो और तीन जून को आंधी आने की संभावना है। चार जून को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि पांच जून को मौसम खुल सकता है।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

To Top