Uttarakhand News

उत्तराखंड में आज बदल सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

Ad

देहरादून: राज्य में मौसम सुहाना हो सकता है। आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।यह कहना है मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन का। इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का ही अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि 24 और 25 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 26 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के कई जिलो के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है और लोगों को गर्मी से निजात मिली। पहाड़ी इलाकों में ओले भी गिरे हैं , जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है। मैदान इलाके में बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। लॉकडाउन के चलते 15 मई तक एसी का इस्तेमाल नहीं करने की अपील सरकार द्वारा की गई है।क्योंकि अधिकतर दफ्तर बंद हैं और कोई फॉल्ट आने पर ग्राहक की परेशानी हल करने में अधिक वक्त लग सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top