Uttarakhand News

उत्तराखंडः बोलेरो और बाइक की टक्कर, छिटक कर दूसरी गाड़ी से टकराया युवक

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। ऐसा ही एक सड़क हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग से सामने आ रहा है। जहां एक बाइक सवार और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक सवार युवक छिटक कर दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दून अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

बता दें कि मसूरी रोड पर बिट एंड बाइट कैफे के पास एक बाइक सवार बोलोरो गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद वह छिटक कर एक और वाहन से टकराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल युवक अबुल पुत्र अकरम आईटी पार्क सोसाइटी देहरादून का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने घायल युवक के परिवारवालों को सूचना दे दी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top