Uttarakhand News

रुड़की में बम धमाके से राज्य में सनसनी, 6 साल का बच्चा समेत 5 की स्थिति गंभीर

Ad

देहरादून:रुड़की के मंगलौर में बम धमाका होने से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। बम ब्लास्ट में एक छह साल के बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गए और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आज सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना बम निरोधक दस्ता को दी गई जिसके बाद बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच चुका है और जांच शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक जफरयाब नाम का एक कबाड़ी अपनी दुकान में कुछ काम कर रहा था कि तभी कबाड़ में मौजूद एक बम अचानक फट गया। इससे जफरयाब बुरी तरह से घायल हो गया।

धमाका इतना भीषणा था कि रास्ते में चल रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए हैं।इस हादस में पास घर का एक छह साल का बच्चा भी घायल हो गया है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और कबाड़ में बमों की तलाश कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पिछे किसी आतंकी संगठन का हाथ है या नहीं। वहीं त्योहार से पहले धमाके के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं इस धमाके को गंभीरता से देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top