Nainital-Haldwani News

नैनीताल: 17 बच्चों के बीमार होने की उड़ा दी अफवाह, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस से राज्य लड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में मरीजों के ठीक होने की खबरों ने राहत दी है। लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा चेतावनी दी जा रही है, कई लोग पकड़े भी गए हैं लेकिन अफवाह का दौर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एक ऐसा ही मामला नैनीताल जिले से सामने आया है। उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं लाकडाउन अनुराग आर्य ने बताया कि धारी तहसील के ग्राम ककोड़ निवासी नारायण सिह पुत्र नैनसिह द्वारा जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में ग्राम ककोड़ मे बीमारी फैलने की सूचना दी गई तथा ग्राम मे 17 बच्चे बीमार होना बताया गया।

जिस पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने सूचना पर मंगलवार को ग्राम ककोड़ मे तहसीलदार नितेश डागर के नेतृत्व मे स्वास्थ्य टीम भेजी, टीम द्वारा ग्राम मे जांच की गई तो बीमारी फैलने की सूचना गलत पाई गई। तहसीलदार नितेश डागर ने गलत सूचना देने, बीमारी फैलने की अफवाह, ग्राम मे भय का माहौल फैलाने पर नारायण सिह पुत्र नैनसिह के खिलाफ धारा 188,505 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी आवश्यक व्यवस्थायें लाकडाउन अनुराग आर्य ने कहा कि कोरोना महामारी का नाजुक दौर चल रहा है इस दौरान किसी के भी द्वारा गलत सूचनाएं देने, किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 46 मामले सामने आए हैं। राज्य में 7 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top