Uttarakhand News

Video: जिन्हें दुनिया पसंद करती है, उन्हें अपनी आवाज से पहाड़ के संकल्प ने बना दिया अपना जबरा फैन

Ad

देहरादून: रियलिटी शो युवाओं के लिए बहुत बड़ा मंच रहा है। इस मंच से हजारे युवाओं ने अपनी पहचान बनाई है। इस मंजिल तक पहुंचने के लिए परिश्रम ही उन्हें बाद में सोने की तरह चमकाता है। उत्तराखण्ड के युवा इस तरह के मंच से अपनी पहचान तो बना ही रहे है उसके साथ-साथ देवभूमि की भाषा को भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीलंका में दिखी पहाड़ी पावर, पहले कप्तानी और फिर बल्लेबाजी में छा गया बेटा अनुज रावत

स्टार प्लस के शो दिल है हिंदुस्तानी-2 के टॉप 12 में जगह बनाने वाले संकल्प खेतवाल आज पूरे भारत में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। यही नहीं वो शो में अपने गानों में गढ़वाली गाने भी डाल रहे है जिससे उत्तराखण्ड की भाषा भी देश भर के लोगों के बीच अपनी पहचान बना रही है। हिंदी गाने के साथ उनके मैशअप ने शो के जज प्रितम, सुनिधी चौहान और रैपर किंग बादशाह को भी अपना मुरीद बना दिया। इन सभी गायकों को दुनियाभर के लोग सुनते है उन्हें पहाड़ के संकल्प ने अपान जबरा फैन बना दिया।

हल्द्वानी में दिनदहाड़े लूट, घर में घुसकर महिला को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा

संकल्प ने अपने द्वारा प्रस्तुत किए गाने के बीच में पहाड़ के ही सुपरहिट गीत ‘दिल मेरा तोड़या ना हो’ को गाया। इस गाने के बचते ही शो में लोग झूमने लग गए। शो में एंकर की भूमिका निभाने वाले डांसर राघव जुयाल भी अपने पैर रोक नहीं पाए और पहाड़ की धून में डांस करने लगे।संकल्प ने जैसे ही गाना खत्म किया तो जजों ने उनकी जमकर तारीफ की। सिंगर प्रीतम ने कहा कि आप लोग पहाड़ की भाषा के लिए शानदार काम कर रहे हैं। वहीं सुनिधी चौहान ने कहा कि संकल्प की आवाज में मीठा पन है जो लोगों को अपनी ओर खींच सकती हैं।संकल्प के इस प्रस्तुति के वीडियो को लोग खासा शेयर कर रहे हैं। वहीं संकल्प जैसे कलाकार पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव है जो अपने साथ-साथ राज्य के लोकसंगीत को भी आगें बढ़ा रहे हैं।

https://www.facebook.com/dekhmisterjokesuttarakhand/videos/2155918194682628/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top