Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दिनदहाड़े लूट, घर में घुसकर महिला को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा

Ad

हल्द्वानी- शहर में नकारात्मक घटनाओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हल्द्वानी शहर अपनी शांति वाली पहचान को खोते हुए अशांति और डर के साए में जीने लगा है। पिछले एक महीने में दो हत्याकांड, चोरी और डकैती से शहर की जनता डरी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस शहर के माहौल को स्वच्छ रखने के दावे कर रही है लेकिन नतीजा सभी के सामने है। ताजा मामले के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में स्थित आरके टेंट हॉउस के तुलसी विहार कॉलोनी के घर पर घुसकर बदमाशों ने महिला को बेहरमी से पिटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। महिला को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार जिस घर पर हमला हुआ वहां अनीता रौतेला नाम की महिला अकेली रहती थी, इसी का फायदा उठाते हुए बदमाश घर के अंदर घुस गए। महिला के पति का नाम मोहन सिंह रौतेला है।

इस घटना ने एक बार फिर पूरे शहर के रोंगते खड़े कर दिए है। एक तरफ पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की बात कर रही है लेकिन शहर की स्थिति और गंभीर होते जा रही है। रात को भी पुलिस द्वारा पुलिसिंग की जा रही है लेकिन बदमाशों के हौसले फिर भी बुंलद है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी व पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस घटना की बारिकी से जांच कर रही है। महिला की स्थित गंभीर बताई जा रही है और उनका गैस गोदाम रोड स्थिति सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पास के कॉलोनियों में डर का माहौल फैल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायल महिला के पति मोहन सिंह की गैस गोदाम वाली रोड में अन्नपूर्णा नाम से जनरल स्टोर है। उनका कोई बच्चा नहीं है और अपनी पत्नी के साथ ही घर पर रहते हैं। रोजाना उनकी पत्नी अनिता दुकान पर उनके लिए खाना लेकर जाती थी लेकिन सब वो वक्त पर नहीं पहुंची तो मोहन ने उन्हें कॉल किया। अनीता ने तब कॉल 20-25 कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठाया तो मोहन सिंह घर पहुंचे।

लूट और हत्या

घर पहुंचते ही उनके पांव टले जमीन खिसक गई।  अनीता घायल व्स्वस्था में देखा। इस बीच आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल अनीता को सेंट्रल हास्टिपल पहुंचाया गया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ हल्द्वानी दिनेश ढौंढियाल, मुखानी थाना प्रभार नंदन रावत व एसएसआई मनोहर दसौनी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लगभग 12 बजे दो अज्ञात लोगों को मोहन सिंह के घर के पास देखा गया था, लेकिन वह अंदर गये ऐसा किसी ने नहीं देखा।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top