Uttarakhand News

उत्तराखंडः स्कूल के गुरूजी का होगा नया अंदाज, अगले महीने से लागू होगा ये नियम

Ad

देहरादूनः जिस प्रकार इंडिया स्मार्ट बनते जा रहे है। ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड के स्कूल और स्कूलों की पढ़ाई भी नई बुलदियां छू रही है। राज्य की शिक्षा व्यवस्था बदल रही है। वहीं शिक्षकों द्वारा अभ्यार्थियों को आधूनिक तरीके से शिक्षा प्राप्त हो रही है। वहीं एक बार फिर शिक्षक कुछ नए अंदाज में नजर आएंगे। अब शिक्षकों के लिए स्कूल में आई कार्ड पहनना अनिवार्य होगा।

बता दें कि यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। और इस फैसले को अगले महीने से लागू किया जाएगा। राज्य के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों के 36000 शिक्षकों को अगले महीने से आई कार्ड पहनकर स्कूल आना होगा। शिक्षकों के आई कार्ड के लिए केंद्र सरकार ने 18 लाख रुपये का बजट जारी किया है। सभी टीचर के आई कार्ड के लिए 50 रुपये भेजे गए हैं। टीचरों को बायोमैट्रिक्स आई कार्ड पहनकर स्कूल आना होगा। इसमें शिक्षक का नाम, स्कूल का नाम, एंप्लाई कोड और पदनाम लिखा होगा।

इस फैसले से पहले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षकों के लिए ड्रेसकोड लागू करने का फरमान जारी किया था। इस फैसले पर खूब बवाल हुआ। शिक्षक यूनिफॉर्म में स्कूल आने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद में शिक्षा मंत्री ने स्मार्टफोन से जियोलोकेशन के जरिए शिक्षकों की अटेनडेंस लगवानी चाही। पर यह योजना भी असफल रही। लेकिन अब केंद्र सरकार के इस फैसले को शिक्षकों ने भी स्वीकार कर लिया है। शिक्षक भी इस योजना से काफी खुश दिखाई दे रहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top