Uttarakhand News

उत्तराखंडः जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना संक्रमित,एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Ad

उत्तराखंडः जुबीन नौटियाल के पिता कोरोना संक्रमित,एम्स ऋषिकेश में भर्ती

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। और अब एक और बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। जहां बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं जुबिन नौटियाल के परिवारवाले होम आईसोलेट हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रामशरण नौटियाल ने लगभग एक घंटे पहले फेसबुक पर यह जानकारी दी। इसमें उन्होने कहा कि शुरुआती लक्षणों के कारण उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। नौटियाल ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की सलाह पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो रहे हैं। नौटियाल ने फेसबुक पर बताया कि जो भी उनके रोजमर्रा के सम्पर्क में रहे, पूरे परिवार व स्टाफ का तुरंत कोरोना टेस्ट करा लिया गया। और सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने रामशरण नौटियाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है।

उत्तराखंड मेंं कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में कुल 439 मामले सामने आए, जबकि 217 मरीज ठीक हुए। इसके अलावा 4 मरीजों की मौत हुई है। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 10886 हो गया और 6687 लोग ठीक हुए हैं। 4020 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न हॉस्पिटलों में चल रहा है। वहीं रिकवरी रेट 61 प्रतिशत से थोड़ा सा ऊपर है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top