Uttar Pradesh

न्यायिक सेवा परीक्षा की प्रदेश टॉपर निशी से मिलिए, पिता चलाते हैं पान की दुकान

Ad

नई दिल्ली: UPPSC PCS (J) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कानपुर की निशी गुप्ता परीक्षा की टॉपर रही हैं। यूपी न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिवीजन) की प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रौशन किया है। निशी यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्हें घर से केवल प्रेरणा मिली बाकि उन्होंने अपना सफर खुद ही तय किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

निशी गुप्ता के पिता निरंकार गुप्ता एक पान की दुकान चलाते हैं। मां, रेखा गुप्ता एक गृहिणी हैं। हालांकि उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। टॉपर निशि का कहना है कि उनके माता-पिता ने घर पर उन्हें शैक्षणिक माहौल दिया। इस वजह से भाई-बहनों को शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली। निशि ने पहले ही प्रयास में UPPSC PCS (J) परीक्षा में सफलता हासिल की है।

निशि हमेशा से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने इंटर में 92 प्रतिशक अंक हासिल किए थे। वो हमेशा से ही वकालत के क्षेत्र से जुड़ना चाहती थी। इंटर के बाद निशि ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 2020 में बीए-एलएलबी और 2022 में एलएलएम किया। फिर उन्होंने तैयारी शुरू कर दी और प्रयागराज के कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें राज्य में पहला स्थान मिला है। निशि का कहना है कि उनका सपना था कि वे जज बनें और न्यायपालिका में अपना योगदान दें।

निशि कहती है कि माता-पिता ने ही उन्हें प्रेरित किया है। इस वजह से भाई-बहन को अच्छी शिक्षा मिली। उनकी बड़ी बहन एक इंजीनियर है और उसकी शादी हो चुकी है, जबकि उनके छोटे भाई ने आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top