Uttarakhand News

देवो की शरण में नेहा का आशियाना, ग्रह प्रवेश के साथ किया दिल जीतने वाला ये काम

Ad

देहरादूनः कई बार देखा गया है भारत के कई सितारे को उत्तराखंड की सुंदरता अपनी ओर खींच लाती है। जिसके कई भारतिय ही नहीं विदेशी भी कायर है शायद इस ही लिये उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। कई सितारों में अब भारत की मशहूर गायक नेहा कक्कड़ भी शामिल हो गई है। नेहा को उत्तराखंड इतना पंसद आया की उन्होने देवभूमि में ही घर बनाने की इच्छा जताते हुए अपना नया घर ऋषिकेश में बनाया है । जिसका गृह प्रवेश उन्होंने 8 फरवरी को किया। नेहा के आशियाने के गृह प्रवेश के अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों ने निर्धन लोगों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही नेहा ने एक नई मर्सिडीज कार भी खरीदी है , नेहा कक्कड़ के नए आशियाने में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल बना है। इतना ही नहीं उन्होंने घर में लिफ्ट भी बनवाई है। नेहा अपने दो मंजिला बंगले के टॉप फ्लोर पर रहती हैं। उन्होंने वहीं अपना बेडरूम बनवाया है।नेहा के गृह प्रवेश पर शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने नए घर का उद्घाटन किया। शुक्रवार को नेहा कक्कड़ के करीब दो बीघा में बने घर का उद्घाटन करने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या पहुंचीं। इस दौरान राज्यपाल ने नेहा से गाने की फरमाइश कर डाली। जिस पर नेहा ने अपने प्रसिद्ध गीत मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से, चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान नेहा ने मंच से ऋषिकेश में बीते अपने बचपन की यादें भी ताजा की। प्रशंसकों ने नेहा ने सेल्फी भी खिंचवाई। नेहा का सफर काफी कठिनाई भरा रहा है। नेहा ने अपनी गायकी का सफर एक कंटेस्टेंट के तौर शूरू किया जिसके बाद से नेहा को कई बहतरीन गाने गाने का मौका मिला । नेहा कक्कड़ आज इंडियन आइडल में जज बन चुकी है पर शायद आपको याद होगा कि नेहा ने अपना करियर 2006 में इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट के रूप में ही शुरू करा था। इस से पहले नेहा ने जगराते में माता के भजन भी गाये थे ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top