Uttarakhand News

NH-74 घोटाले की जांच कर रहे डॉ सदानंद दाते को CBI के लिए किया गया रिलिव

Ad

हल्द्वानी:उत्तराखण्ड के NH-74 घोटाले की जांच कर रहें ऊधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ सदानंद दाते को राज्य सरकार ने सीबीआई के लिए रिलिव कर दिया है। डॉ दातें उधमसिंहनगर के एसएसपी होनें के साथ NH 74 घोटाले की एसआईटी टीम के इंचार्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

कहा जा रहा है कि सदानंद दाते की सीबीआई में नियुक्ति के बाद  NH-74 घोटाले की जांच  प्रभावित हो सकती है। वहीं कृष्ण कुमार वीके को  उधमसिंहनगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए जो इस प्रकार हैं-

रिद्धिम अग्रवाल को हरिद्वार एसएसपी के पद पर तैनाती दी गई है।
बरिंदरजीत सिंह एसएसपी एसटीएफ बनाए गए हैं।
उधमसिंहनगर के एसएसपी सदानंद दाते को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
कृष्ण कुमार वीके ऊधमसिंहनगर के नए एसएसपी होंगे।

दाते की सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती होनी हैं। केन्द्र सरकार की ओर से इस आशय की जानकारी राज्य सरकार को पहले दे दी गयी थी लेकिन जिले में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (एनएच-74) घोटाले के चलते प्रदेश सरकार ने उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त नहीं किया था। राज्य सरकार चाहती थी कि दाते के कार्यकाल के दौरान पूरे मामले पर से पर्दा उठ जाये। सरकार ने कुछ समय उन्हें उत्तराखंड में ही रोकने का निर्णय लिया। आज शासन ने आखिरकार उन्हें अवमुक्त कर दिया। शासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि श्री दाते को अविलंब अवमुक्त किया जाता है। साथ ही वह सीबीआई में नियुक्ति की सूचना प्रदेश सरकार को जल्द उपलब्ध करायें।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top