हल्द्वानी: हल्द्वानी गोलापार वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नए शैक्षिक सत्र की प्रथम...
Nainital: Homestay: Action: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को जनपद नैनीताल...
Uttarakhand: Alert: Weather: Rain: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला...
Nainital: CBSE: Results: Diksha Joshi: नैनीताल की होनहार छात्रा दीक्षा जोशी ने सीबीएसई 12वीं...
Haldwani: Vendy School: Inter: CBSE Results: वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर के विद्यार्थियों ने...
Champawat : Purnagiri: Food Inspection: जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा...
Team India: Vaibhav Suryavanshi: Srilanka: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जून में श्रीलंका...
Cricket: Punjab: Cricketer: Amanpreet Singh Gill: पंजाब क्रिकेट जगत से दुखद खबर सामने आई...
Uttarakhand: Rain: Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट सामने आया...
Haldwani: Betting: IPL: नैनीताल एसएसपी Dr. Manjunath T. C. के निर्देशन में चलाए जा...
Haldwani: Schools: Notice: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य...


रुद्रपुरः राज्य में छात्रों से छेड़छाड़ के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला काशीपुर से सामने आया है। जहां ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बता दें कि घटना बुधवार की है। जहां इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। शाम साढ़े 7 बजे वो ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान फरदीन और उसके तीन दोस्तों ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया। चारों मनचले बदमाश छात्रा पर अश्लील कमेंट करने लगे और छेड़ने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। और छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा डरी नही और उसने शोर मचाया। शोर मचाने पर मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी युवक वहां से भाग गए।
छात्रा ने बताया कि फरदीन उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। मामले के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फरदीन और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended for you