Uttarakhand News

बेंगलुरु में घायल टिहरी के शूरवीर, आपका योगदान बचा सकता है पहाड़ के बेटे की जान

Ad

हल्द्वानी: राज्य के एक व्यक्ति को बुरे वक्त में अपने लोगों की मदद की दरकार है। बनचूरी (नौली), घोंटी, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले शूरवीर सिंह पुत्र श्री राजपाल सिंह रावत कुछ दिन पहले बेंगलुरु में सड़क हादसे का शिकार हो गए । उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और उद्धभव हॉस्पिटल, बनशंकरी बेंगलुरु में उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं। बेंगलुरु में उत्तराखंडवासियों द्वारा संचालित होने वाली उत्तराखंड सांस्कृतिक परिषद ने शूरवीर की मदद के लिए मुहिम शुरू की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम को परिषद के सदस्य प्रदीप सती द्वारा शूरवीर के सड़क हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के बाद पुलिस के द्वारा उन्हें पहले ई एस आई में दाखिल कराया गया जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए उद्धभव हॉस्पिटल में रेफर करा गया। शूरवीर के सिर में बहुत से फ्रैक्चर से है। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसके चलते उत्तराखंड सांस्कृतिक परिषद ने एक मुहिम शुरू की है। हम सभी से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम का हिस्सा बने। आपकी भागेदारी एक व्यक्ति की जान बचा सकती है।

अतः सभी से निवेदन है कि अपने स्तर से जितना भी हो सके मदद करने का कष्ट करें।
सहयोग राशि हेतु शूरवीर के परिवार का खाता नम्बर नीचे दिया गया है।
A/C- 33819295922
IFSC-SBIN0002347- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Sadhana
नोट-किसी भी जानकारी के लिए आप उत्तराखंड सांस्कृतिक परिषद के नंबर 9972244331 पर संपर्क कर सकते हैं।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top