Uttarakhand News

काम की खबरः दून स्टेशन से 1 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें,जानिए और शेयर करें

Ad

देहरादूनः आए दिन देहरादून स्टेशन से हजारों यात्री सफर करतें हैं। यात्रियों की एक बार फिर मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दून स्टेशन से चलने वाली जनता, उज्जैनी और उपासना एक्सप्रेस को एक और महिने के लिए रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों को पूर्व में कोहरे के चलते रद्द किया था। तीनों ट्रेनों को अब एक अप्रैल तक रद्द रखा गया है।

बता दें कि मंगलवार और बुधवार को जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस को 27 फरवरी तक रद्द किया था। वहीं बनारस से दून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस पहले 29 फरवरी तक रद्द की थी।जबकि, देहरादून से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के लिए बुधवार और शनिवार को दो दिन चलने वाली उपासना एक्सप्रेस को 26 मार्च तक रद्द रखा गया था।

स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर का कहना है कि इस संबंध में यात्रियों को सूचित किया जा रहा है। जिन यात्रियों ने पहले रिजर्वेशन करा दिया है, उनका इस अवधि के लिए पूरा किराया वापस किया जाएगा। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ps-rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top