Uttarakhand News

बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, हेलमेट ने बचाई जान, नहीं तो

Ad

नई दिल्ली: कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) के अंतर्गत एक बाघ ने शनिवार शाम को दुगड्डा-नैनीडांडा मार्ग पर सेंधीखाल के पास एक बाइक सवार पर हमला कर दिया। बाइक चालक की सूजबूझ के चलते टाइगर उसे सिर के ऊपर से छूते हुए पार हो गया।टाइगर को देखकर बाइक चालक घबरा गया और बाइक को दौड़ाकर अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad

बाइक सवार पर हमले की खबर के सामने आते ही सेंधीखाल और उससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ की दहशत बनी हुई है। घटना शनिवार शाम चार बजे की है। सिलवाड़ गांव (ढौंटियाल) निवासी कुलदीप सिंह पुत्र स्व. मेहरबान सिंह अपनी बाइक से कोटद्वार की ओर जा रहे थे।

सेंधीखाल से करीब दो किमीटर आगे कार्बेट गेट के पास घात लगाकर जंगल के किनारे बैठे बाघ ने बाइक पर छलांग लगा दी। किस्मत अच्छी थी कि बाध बाइक के ऊपर से निकल गया। उसके बाद बाइक सवार ने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। दुगड्डा पहुंचकर उसने घटना की जानकारी वन कर्मियों को दी। सूचना पर दुगड्डा में वन अधिकारियों एकत्र हो गए। वन अधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी ली और बाइक पर लगे टाइगर के बालों के सैंपल भरे।

कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के एसडीओ एलआर नाग ने कहा कि सेंधीखाल के पास युवक पर टाइगर के हमले की जानकारी मिली है। बाइक पर लगे बाल को सैंपल के रूप में ले लिया गया है। बाघ के हमले की जांच की जा रही है, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top