Uttarakhand News

शहर वासियों को तीरथ सरकार की सौगात,मात्र 100 रुपए में मिलेगा पानी का कनेक्शन

Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार की तरफ से पेयजल कनेक्शन संबंधी बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने सभी शहरवासियों को मात्र 100 रुपए में पानी का कनेक्शन देने का फैसला किया है। बता दें कि इस फैसले को त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लिए गए निर्णय का फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। लिहाजा कैबिनेट बैठक में जाने के बाद ही फैसले पर मुहर लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार को प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने राज्य के समस्त नगर निकायों के मेयर और अध्यक्षों से बातचीत की। जहां विभिन्न शहरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसी दौरान मंत्री बंशीधर भगत ने सभी आय के वर्गों को पेयजल कनेक्शन 100 रुपए में देने की बात कही। उन्होंने इसे सैद्धांतिक मंजूरी देकर कहा कि मामला कैबिनेट बैठक में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पवनदीप राजन कोरोना संक्रमित पाए गए… इंडियन आयडल की कैसे होगी शूटिंग

यह भी पढ़ें: ड्रीम 11 ने खोली नैनीताल के हरीश की किस्मत, IPL से पहले जीते 2.5 लाख रुपए

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेयजल कनेक्शन के बारे में फैसला लिया था कि समस्त शहरों के निम्न आय के वर्गों को मात्र 100 रुपए में कनेक्शन दिए जाएंगे। अब इस फैसले पर तीरथ सरकार ने मंथन कर फेरबदल किया है। हालांकि सरकार की योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन पहले की तरह एक रुपए में ही मिलेगा।

प्रदेश सरकार के नए फैसले के मुताबिक अब ना सिर्फ निम्न आय के वर्गों बल्कि मध्यम और उच्च वर्ग के लोगों को भी 100 रुपए में पानी का कनेक्शन मिलेगा। बता दें कि अभी तलक मध्यम और उच्च वर्ग को इसके लिए 7018 रुपए चुकाने पड़ते थे। इस फैसले को शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी महापौर ने मंत्री से हुए संवाद में यह बात की थी। जिस पर उन्होंने हामी भरते हुए फैसले का जिक्र किया।

इसके अलावा शहरी विकास मंत्री ने संवाद में मूलभूत सुविधाओं पेयजल, सीवर, स्वच्छता और सड़क निर्माण पर वार्ता की। साथ ही उन्होंने विभाग के ओर से जारी बजट और गतिमान योजनाओं की जानकारी भी ली। बता दें कि एक अन्य घोषणा के अनुसार नई नगर पंचायतों के भवन निर्माण के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की बात कही।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, इन जिलों की हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: ईमानदारी को सलाम, हल्द्वानी बाजार में मिला कीमती IPHONE वापस लौटाया

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट का आदेश, कार में अकेले बैठने पर भी पहनना होगा मास्क वरना होगा चालान

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरों का सतपाल महाराज ने किया खंडन,वीडियो जारी हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top