Uttarakhand News

प्रवासियों को लेकर दूसरी ट्रेन पहुंची पवित्र नगरी हरिद्वार- वीडियो

Ad

अपने लोगों को लेकर दूसरी ट्रेन पहुंची पवित्र नगरी हरिद्वार- वीडियो

उत्तराखंड के प्रवासियों लेकर पुणे से चली ट्रेन हरिद्नार पहुंच गई है। यह ट्रेन कल पुणे से चली थी। राज्य के प्रवासियों के लिए चलने वाली यह दूसरी ट्रेन है। इसके अलावा एक ट्रेन सूरत से और एक बेंगलुरु से निकल पड़ी है। दोनों ही ट्रेन हरिद्नार पहुंचेगी। वहीं पहली स्पेशल ट्रेन सूरत से काठगोदाम के लिए चली थी, जो सोमवार देर रात पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

 पुणे से हरिद्वार  1207 प्रवासी पहुंचे हैं। रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्वास्थ्य विभाग के बीस काउंटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तैनात है। मेडिकल चैकअप के दौरान भीड़ ना लगें इसके लिए सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन किया जा रहा है। लोगों की सघन जांच हुई और इसके बाद उन्हें आगे जाने दिया गया । प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई हैं। जहां से प्रवासियों को बस के जरिए निवास जिले पहुंचाया जाएगा। प्रवासियों के रुकने और खाने-पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top