Uttarakhand News

पहाड़ों का सफर होगा और भी सुहाना,कोसी नदी में रानीखेत के लिए बनेगा टू लेन पुल

Ad

पहाड़ों का सफर होगा और भी सुहाना,कोसी नदी में रानीखेत के लिए बनेगा टू लेन पुल

नैनीतालः प्रतिदिन कई यात्री पहाड़ का सफर करते हैं। तो पहाड़ के लोग भी नौकरी और अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शहर आते हैं। साथ ही कई पर्यटक भी पहाड़ घूमने के लिए आते हैं। इन सभी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खैरना-रानीखेत मार्ग पर स्थित खैरना में कोसी नदी पर अंग्रेजों के समय से बने पुल के बगल में 8.32 करोड़ की लागत से 70 मीटर नया टू लेन स्पॉन पुल जल्द बनेगा। इसके चलते कोसी नदी पर 100 साल पुराने पुल में यातायात का दबाव भी कम पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एनएच अल्मोड़ा के सहायक अभियंता एलएम तिवारी का कहना है कि पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही विभागीय कार्यवाही के बाद काम शुरू होगा। एलएम तिवारी का कहना है कि 100 साल पुराने पुल पर यातायात का दबाव ज्यादा होने पर इसके पास टू लेन स्पॉन पुल बनने से यातायात सुचारु रहेगा। गाड़ियों की आवाजाही से पुल पर दबाव पड़ता है। और पुल बनने से पुराने पुल पर यातायात का दबाव कम होगा। इतना ही नहीं टू लेन पुल बनने से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत, दूनागिरी, चौबटिया, अल्मोड़ा, गगास, बिनसर पिलखोली, ताड़ीखेत, रीची, बिल्लेख, मुसौली, तिपोला, बगवान, चापड़, लोधियाखान और नैनीताल जिले के बेतालघाट, वर्धो, रतौड़ा, बढेरी, धारी, खैरनी, हल्सों, कोरड़, थापली आदि गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top