Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के दो नए मामले, संख्या बढ़कर हो गई 63

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के दो नए मामले, संख्या बढ़कर हो गई 63

कोरोना वायरस को लेकर जैसे ही राहत होने लगती है, लगता है कि अब हालात सही होने की तरफ बढ़ रहे हैं वैसे ही नए मामले सामने आ जाते हैं। उत्तराखंड में ऐसा ही हो रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया है। एक मामला हरिद्वार जिले का है, जबकि दूसरा मामला ऊधमसिंह नगर का है। हरिद्वार जिले की बात करें तो बीते 19 दिनों से यहां कोई भी कोरोनावायरस मरीज सामने नहीं आया था और बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहा था। हरिद्वार उत्तराखंड का एक मात्र जिला है जो कि रेड जोन की लिस्ट में शामिल हैं। दूसरी ओर ऊधमसिंह नगर ग्रीन जोन में है। इसके अलावा आज ही अपेडट मिला है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित छह और मरीज ठीक भी हो गए हैं।

बता दें कि राज्य में केस 63 हो चुके हैं और 45 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के चलते एक महिला की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं आया था। लेकिन आज ही दो मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को मिले 347 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 230 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, छह लोगों पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top