Uttarakhand News

उत्तराखंड मेडिकल बुलेटिन: ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के आंकड़ों में तेजी देखी जा रही है लेकिन मामले सामने आ रहे हैं, ये अन्य लोगों को संक्रमण से बचा भी रही हैं। दोपहर तीन बजे सामने आए बुलेटिन में आंकड़ा 298 पर था। शाम 7.30 बजे सामने आए मेडिकल बुलेटिन में ये आंकड़ा 317 पर पहुंच गया है। लेकिन यह रिपोर्ट एक अच्छी खबर भी लाई है। उत्तराखंड में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड में 58 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले नैनीताल जिले ( 117) में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शाम 7.30 बजे सामने आए बुलेटिन में 19 नए मामले सामने आए हैं। चमोली में पांच, बागेश्वर में दो, देहरादून में 4 और ऊधम सिंह नगर में 8 मामले सामने आए हैं। इस बीच अल्मोड़ा के दो मरीजों ने कोरोना वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की।

बता दें कि रविवार दोपहर तीन बजे के बुलेटिन में 54 मामले ( एक अन्य राज्य का) सामने आए थे, जो इस प्रकार थे- अल्मोड़ा में पांच, चमोली 3,चंपावत एक, देहरादून 7, नैनीताल 32, पौड़ी एक, टिहरी तीन और ऊधमसिंह नगर एक।

जिले वाइस कुल संक्रमितों का आंकड़े पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 12,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 73,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 14, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 117,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 7, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 43 और उत्तरकाशी 10 , टिहरी 9, पिथौरागढ़ में 2, चमोली 9, चंपावत 8, रुद्रप्रयाग 3 और बागेश्वर में 8 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top