Uttarakhand News

उत्तराखंड में सामने आए कोरोना वायरस के नए मरीज, देखें पूरी लिस्ट

Ad

देहरादून: राज्य के लिए मंगलवार अच्छी खबर लेकर नहीं आया है। आज राज्य में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामले हरिद्वार से सामने आए हैं। पिछले पांच दिन से उत्तराखंड में कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया था। मंगलवार को 157 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है।

भारत के आंकड़े

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है और 1463 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक कोरोना के मामलों में सबसे तेज वृद्धि है। देश में कुल कोरोना मामलों की बात करें तो यह संख्या बढ़कर 10,815 हो गई है, जिनमें 9272 सक्रिय मामले हैं। 1190 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और 353 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top