Uttarakhand News

उत्तराखंड कोरोना वायरस:रिकवरी रेट में बंपर उछाल, पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रिकवरी प्रतिशत 75 से पार हो गया है। मंगलवार को जारी हुए मेडिकल बुलेटिन पर नजर डाले तो कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले आए हैं, इसके साथ ही 120 लोग कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट गए हैं। प्रदेश में कोरोना के 2881 मामले आए हैं। जिनमें 2231 ठीक हो गए हैं। रिकवरी प्रतिशत 77.44 पहुंच गया है। वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 582 मरीज भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित 27 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं, 41 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को 1197 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा ऊधमसिंहनगर में 28 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी है। जबकि चार लोग ऐसे हैं, जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे । बाकि दिल्ली, पंजाब, नोएडा, हरियाणा व महाराष्ट्र से वापस लौटे हैं। देहरादून में सेना के जवान सहित छह और लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव है। सैन्य कर्मी कुछ दिन पहले राजस्थान से लौटा है और तब से क्वारंटाइन था। इसके अलावा  बागेश्वर जिले से दो, चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 12, नैनीताल जिले से 4, पौड़ी गढ़वाल से एक और उत्तरकाशी में 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2881 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 176
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 83
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 55
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 692
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 313
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 474
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 142
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 65
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 416
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 259
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 66

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top