Uttarakhand News

उत्तराखंड के विद्यार्थियों का अध्यापक बनेगा दूरदर्शन चैनल, इस वक्त लगेगी क्लास

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन के वजह से विद्यार्थियों का भी नुकसान हो रहा है। लंबे वक्त से स्कूल बंद हैं और 15 मई तक उन्हें बंद करने का फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता होने लगी है। निजी स्कूलों के द्वारा ऑनलाइन क्लासेज शुरू की गई है ताकि पढ़ाई में नुकसान हो। इस क्षेत्र में अब दूरदर्शन भी बच्चों की मदद करने के लिए उतर रहा है।

अब दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा। दूरदर्शन देहरादून द्वारा 24 अप्रैल 2020 से प्रात 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा नौ, 10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। 

इस बारे में सचिव विद्यालय शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है। अब कक्षा नौ, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के लिए दूरदर्शन ने शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top