Uttarakhand News

UWA ने स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, न्यूज पोर्टल को डाइरेक्ट मिले विज्ञापन

Ad

स्वास्थ्य विभाग के विज्ञापन गूगल को देने के बजाय सीधे न्यूज़ पोर्टल को दिए जाने को लेकर उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन द्वारा सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे से मुलाकात की। एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंप मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की। 

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल स्वास्थ्य विभाग अपने विज्ञापन सीधे गूगल को जारी कर देता है। गूगल उन विज्ञापनों को उत्तराखंड के न्यूज़ पोर्टल की साइट पर चला रहा है। इससे सरकार तथा न्यूज़ पोर्टल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही ऐसा करना न्यूज़ पोर्टल विज्ञापन नियमावली का भी उल्लंघन है। बीते दिनों पहले उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन की ओर से इसी तरह की मांगों को लेकर आंदोलन किया था। जिस पर सूचना विभाग ने एसोसिएशन को गूगल को कोई विज्ञापन नहीं दिये जाने का आश्वासन दिया गया। स्वास्थ्य सचिव को सौंपे गये ज्ञापन में एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड के सुदूर इलाकों तक की स्वास्थ्य समस्याओं को पत्रकार अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से जनता और सरकार के सामने रखते हैं तो फिर विज्ञापन गूगल को क्यों दिए जाते हैं।

न्यूज़ पोर्टल के लिए बनी विज्ञापन नियमावली में यह साफ लिखा है कि न्यूज़ पोर्टल पर सूचना विभाग द्वारा जारी की गई दरों से कम दर पर विज्ञापन नहीं चलाया जाएगा तो फिर गूगल उनके न्यूज़ पोर्टल पर बेहद कम दरों पर विज्ञापन कैसे चला सकता है। कहा कि नियमावली होने के बावजूद भी सीधे विज्ञापन जारी करना गलत है। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, महासचिव संजीव पंत, विनोद कोठियाल, मनीष व्यास, मामचंद शाह समेत एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top