Uttarakhand News

उत्तराखंडवासियों की Problem Solved,राज्य में कहीं भी जा सकेंगे, करना होगा ये काम

Ad

उत्तराखंडवासियों की Problem Solved,राज्य में कहीं भी जा सकेंगे, करना होगा ये काम

देहरादून : लॉकडाउन 4 में उत्तराखंड के लोगों को कई बड़ी छूट दी गई हैं। और अब एक बड़ी खुशखबरी राज्य के लोगों के लिए सामने आई है। लोग जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा कनफ्यूज थे उनका कनफ्यूजन अब समझों दूर हो गया। जिन लोगों को एक राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में दिक्कत हो रही थी उनके लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तराखंड के अंदर कोई भी व्यक्ति राज्य के किसी भी क्षेत्र में आ जा सकेगा। त्रिवेंद्र कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई है। इस फैसले के बाद ऑनलाइन पास अप्लाई करने पर राज्य के अंदर कहीं भी आम जनता आ जा सकेगी। खबर को पूरा पढ़ें क्योंकि इसपर एक और बड़ा फैसला लिया गया है।जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आज सचिवालय में त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हुई। इसमे 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस बैठक में अहम मुद्दा कोरोना का था। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों पर अहम चर्चा की गई और कई अहम फैसले किए गए। जिसमे कोरोना के टेस्टिंग लैब से लेकर जिले में आवाजाही पर फैसला लिया गया। लोगों की सबसे बड़ी समस्या अब दूर हो गई है क्योंकि अब उत्तराखंड के अंदर कोई भी व्यक्ति राज्य के किसी भी क्षेत्र में आ जा सकेगा। त्रिवेंद्र कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद ऑनलाइन पास अप्लाई करने पर राज्य के अंदर कहीं भी आम जनता जा सकेगी।

लेकिन उससे पहले करना होगा ये काम-

सरकार के फैसले के अनुसार राज्य में कोई भी व्यक्ति कहीं से कहीं भी आ जा सकेगा और इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को ही अप्रूवल माना जाएगा। जिलों के जोन एक जैसे होने पर व्यवस्था लागू होगी। वहीं जाने वाले शख्स को क्वारन्टीन नहीं होना होगा। पिछले कुछ दिनों से इस संदर्भ में कुछ झूठी खबरें फैल रही थी। हमारी आपसे अपील है कि खबरों को पूरा पढ़े और सरकार द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top