Uttarakhand News

नैनीताल बैंक में पीओ और क्लर्क के पदों पर बंपर भर्तियां, तुरंत अप्लाई करें

Ad

युवाओं के लिए अच्छी खबर, नैनीताल बैंक में पीओ और क्लर्क के पदों पर बंपर भर्तियां

हल्द्वानी: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल बैंक के विभिन्न पदों पर भर्तियां आई हैं। इन नियुक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकता है। बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और क्लर्क के कुल 155 खाली पदों को नियुक्ति निकाली है। नैनीताल बैंक के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2020 से शुरू हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad
This image has an empty alt attribute; its file name is HALDWANILIVE-scaled.jpg

कोई भी इच्छुक उम्मीदवार www.nainitalbank.co.in पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकता है। सबसे जरूरी बैंक पीओ और क्लर्क के लिए उम्मीदवारों को 15 सितंबर से पहले ही आवेदन करना होगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक जारी रहेगी। पीओ के 75 पदों पर भर्ती होनी है। बैंक पीओ की सैलरी 7 लाख रुपये सालाना तक होगी। पीओ पद के लिए आवेदक की उम्र 21 से 30 साल के बीच रखी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is himalaya-school-haldwani.jpeg

आवेदक के पास ग्रेजुएशन-पोस्ट किया हो। वो भी कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुआ हो। कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है। जिन लोगों को एक-दो साल का वर्क एक्सपीरियंस हो उन्हें प्रॉयोरिटी दी जाएगी। क्लर्क के 80 पदों पर भर्ती होनी है। सैलरी है 3.70 लाख रुपये तक सालाना। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष है। आवेदन के लिए आवेदक को पहले नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बैंक पीओ के पदों के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि क्लर्क के लिए 1500 रुपये है। ऑनलाइन मोड से ही आवेदन फीस जमा करानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top