Uttarakhand News

उत्तराखंड में नई गाइडलाइन जारी, रविवार को रहेगा पूर्ण Curfew

Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की गाइडलाइन में कुछ बदलाव किए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में रात्रि कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा 18 अप्रैल से प्रत्योक रविवार और शनिवार को देहरादून में फुल Curfew रहेगा। वहीं अन्य जिलों में रविवार को Curfew रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में Curfew के दौरान आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी खुले रह सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों में 200 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।

सार्वजनिक वाहन में केवल 50% यात्रियों को ही बैठाया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। वहीं जिम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। इसके अलावा कोचिंग संस्थान, स्विमिंग पूल और स्पा अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

बता दें उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई स्थानों में शनिवार को बाजार बंद किया गया है और सैनेटाइज कराया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2402 केस सामने आए थे। वही देहरादून में सीएम तीरथ सिंह रावत ने बैठक की थी और इसके बाद से माना जा रहा था कि राज्य में वीकेंड Curfew लगाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top