Uttarakhand News

उत्तराखंड में गजब हो गया,मास्क लगाने को कहा तो दरोगा पर फावड़े से कर दिया हमला

Ad

उत्तराखंड में गजब हो गया,मास्क लगाने को कहा तो दरोगा पर फावड़े से कर दिया हमला

हल्द्वानीः लॉकडाउन के बीच उधमसिंह नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। कोरोना से बचने के लिए जहां कई लोग अपने घरों में रह रहें हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधमसिंह नगर में बेरिया दौलत क्षेत्र में गश्त के दौरान सड़क पर बिना मास्क घूम रहे युवकों को मास्क लगाने की सलाह देना दरोगा को काफी भारी पड़ गया। मास्क लगाने की सलाह देने से युवक गुस्से में आ गए और एक ने फावड़े से दरोगा पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही की दरोगा बाल बाल बच गए।

बता दें कि शनिवार रात को बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद पुलिस और चिकित्सा टीम के साथ गांव बेरिया दौलत, कल्याणपुरी मार्ग पर एक शिकायत के आधार पर होम क्वारंटीन किए लोगों की चेकिंग के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर कुछ युवक बिना मास्क के खड़े थे। चौकी इंचार्ज ने घर से बाहर बिना मास्क के निकलने पर उन्हें सलाह दी। इस पर एक युवक ने फावड़े से दरोगा पर हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि सलाह देने पर युवकों ने गालीगलौज भी की। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव कल्याणपुरी निवासी गुरुसेवक को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही खबर फैली तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी गुरुसेवक सिंह और चार अन्य के खिलाफ धारा 188, 269, 270 120, 186, 353, 504, 506 और 307 में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top