Uttarakhand News

उत्तराखंडः ट्रेन से आ रहा था युवक,बीच सफर में कोरोना पॉजिटिव होने का चला पता

Ad

उत्तराखंडः ट्रेन से आ रहा था युवक,बीच सफर में कोरोना पॉजिटिव होने का चला पता

ऋषिकेशः प्रवासियों के घर वापस आने का सिलसिला जारी है। गाजियाबाद से जनशताब्दी एक्सप्रेस से ऋषिकेश आ रहे एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। उसे इस बात की जानकारी तब मिली जब वो लक्सर के आस पास था। युवक की संक्रमित होने की खबर ने कोच में बैठे अन्य यात्रियों को भी खौफ में डाल दिया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा कोच में अन्य 22 यात्रियों को भी स्टेशन पर रोक दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मामला रविवार देर रात का है। ऋषिकेश का युवक नोएडा में नौकरी करता है। कोरोना के प्राथमिक लक्षण सामने आने पर चार दिन पहले उसने वहां अपना सैंपल दिया था। लेकिन युवक रिपोर्ट आए बिना ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में बैठ गया। ट्रेन जब रुड़की-लक्सर के बीच पहुंची। तो उस समय युवक को नोएडा के स्वास्थ्य विभाग ने फोन कर कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही युवक ने अपने पॉजिटिव आने की जानकारी जीआरपी हरिद्वार को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। स्वास्थय विभाग की टीम स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने संक्रमित युवक को कोच से बाहर उतरवाया। और कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि युवक के साथ कोच में 22 और लोग सवार थे। यह सभी लोग हरिद्वार में अपने परिवारवालों की अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे थे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top