Uttarakhand News

उत्तराखंड के लिए गर्व का पल…बाजपुर के ऋजुल का UPSC में हुआ फाइनल सलेक्शन

Ad

उत्तराखंड के लिए गर्व का पल...बाजपुर के ऋजुल का UPSC में हुआ फाइनल सलेक्शन

हल्द्वानीः कोई भी सपना जादू से पूरा नहीं होता, उसे पूरा करने के लिए दृढ संकल्प और कठिन परिश्रम करना पड़ता है। अगर किसी ने कुछ करने की ठान ली है तो वो जरूर लक्ष्य हासिल करेगा। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तराखंड  के ऋजुल ने… बाजपुर निवासी ऋजुल का UPSC में सलेक्शन हुआ है। ऋजुल ने UPSC में 702वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बाजपुर की जीजीआईसी कॉलोनी निवासी ऋजुल ने जयपुर से बी-टेक किया है। बी-टेक करने के बाद ऋजुल ने दिल्ली में बाजीरॉव कोचिंग सेंटर से कोचिंग लेकर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी। 2019 के यूपीएससी के रिजल्ट में उन्हें 702वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं इससे पहले वर्ष 2018 की परीक्षा में वह सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, इसमें उन्हें 77 रैंक प्राप्त हुई थी। लेकिन उनका सपना यूपीएससी उत्तीर्ण कर देश सेवा करने का था। और इसके लिए वह लगातार प्रयास करते रहे। ऋजुल के पिता बाबूलाल वन विभाग खटीमा में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। ऋजुल ने सेंटमेरी स्कूल से हाईस्कूल और मदर इंडिया पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

ऋजुल का कहना है कि उनका लक्ष्य अगली परीक्षा में आईपीएस कैडर हासिल करने का है और इसके लिए वे अभी से तैयारी में जुट गए हैं। ऋजुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। बेटे की इस कामयाबी से पिता बाबूलाल और परिवार गर्वा महसूस कर रहा है।ल्द्वानी लाइव की तरफ से ऋजुल को ढ़ेर सारी बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top