Uttarakhand News

बड़ी खबरः उत्तराखंड में सामने आया कोरोना का एक और मामला

Ad

बड़ी खबरः उत्तराखंड में सामने आया कोरोना का और मामला

देहरादूनः राज्य में कोरोना वायरस ने आंतक मचा रखा है। प्रवासियों के राज्य वापसी के बाद कोरोना के मामले और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। देहरादून से एक और कोरोना मामला सामने आया है। बसंत विहार निवासी महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। 15 मई को बेटे ने बसंत विहार थाना पहुंचकर उनके पहुंचने की सूचना दी थी। इसके बाद दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया। जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि परिवार मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज सामने आए मामले की पुष्टि की है। इससे पहले रविवार को भी ऋषिकेश में एक संक्रमित मामला सामने आया था। वह भी महाराष्ट्र से लौटा था।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 93 मामले सामने आ चुके हैं। जिले के आंकड़ों पर नजर डाले तो यह इस प्रकार हैं। अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 02,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 46,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 07, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 15,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 02, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 19 और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। उत्तराखंड में 6 ऐसे जिले हैं जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस लिस्ट में बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़ शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top