Uttarakhand News

हरियाणा से उत्तराखंड आ रहे यात्री ध्यान दें, बसों के रूट को किया गया है डायवर्ट

Ad

देहरादून: हरियाणा से उत्तराखंड आने वाली बसों का रूट बदला है। पानीपत से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली बसों के रूट को पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर विद्यानंद कॉलोनी और उग्राखेड़ी गांव के आसपास गहरे गड्ढों और सनौली रोड पर हुए जलभराव के कारण रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा द्वारा बताया गया कि जलभराव और गहरे गड्ढों के वजह से बसों के रूट को बदला है। खराब सड़कों पर चलने से बसों में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने ये भी बताया कि उत्तराखंड समेत अन्य रूटों पर जाने के लिए सवारियों को बस अड्डे आने की भी जरूरत नहीं है महाप्रबंधक ने संजय चौक पर उपनिरीक्षक जयभगवान की ड्यूटी लगाई है, जो यात्रियों के बस में चढ़ने तक बसों को वहीं रोक कर रखेंगे। पहले संजय चौक से बस में चढ़ने वाले यात्रियों को भागदौड़ कर चलती बस में चढ़ना पड़ता था।

बसें संजय चौक से बबैल नाका होते हुए सेक्टर 25 से गुजरेंगी। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश, काठगोदाम, नैनीताल, टनकपुर, देहरादून, बरेली, रुद्रपुर जैसे लंबे रूट की बसें बस स्टैंड से सिवाह होकर नेशनल हाईवे-409 से होते हुए सनौली अड्डा होते हुए गंतव्य तक रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top