Udham Singh Nagar News

मौसम विभाग का कुमाऊं के जिलों के लिए अपडेट, यूएसनगर में स्कूलों की भी छुट्टी घोषित

Ad

Uttarakhand News: Rain: Alert: Monsoon: उत्तराखंड में मॉनसून का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात से कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके बाद मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट भी सामने आया है। मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड ने 3 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा  देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूलों में छुट्टी घोषित

भारी बारिश के वजह से ऊधम सिंह नगर जिलाधिकारी उदराज सिंह ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 जुलाई बृहस्पतिवार को समस्त शासकीय अर्थशास्त्रीय निजी विद्यालयों मे कक्षा 1 से 12 तक के संचालित समस्त शैक्षिक संस्थान एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश जारी किए।

हल्द्वानी में जलभराव

देर रात हुई बारिश के चलते हल्द्वानी और लालकुआं में जलभराव की समस्या फिर से सामने आई। कई नाले ओवर फ्लो हो गए। सुबह से प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और जहां पर नाले चोक हुए थे उन्हें खोलने का प्रयास किया गया। इसके अलावा नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top