Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, नैनीताल समेत 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने दस्तक दे दी है। लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी समस्या बढ़ गई है। पहाड़ों में बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों ने सड़कों ने तालाब की शक्ल ले ली है। कई स्थान ऐसे हैं, जहां मार्ग भी बंद हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad

लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मैदान से लेकर पहाड़ों में बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं शहरों में जलभराव सिर दर्द बना हुआ है। प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहेगा। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

बता दें कि बुधवार से रात से बारिश का दौर शुरू हो गया है और गुरुवार सुबह 11 बजे तक जारी है। बारिश की वजह से लोग अपने घरों में बंद रहने के लिए मजबूर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top