Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में जमकर हुई बारिश, रूसी बाईपास मार्ग समेत कुल 10 मार्ग हुए बंद

Ad

Nainital District: Uttarakhand: Rain: Road Closed: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। नैनीताल जिले में बारिश के चलते कई मार्ग बंद हो गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालक केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 135.66 एमएम वर्षा हुई है। जिसमें नैनीताल में 95.55, हल्द्वानी में 89, धारी में 9, बेतालघाट में 3.5, रामनगर में 21, कालाढूंगी में 27 और मुक्तेश्वर में पॉइंट 0.9 एमएम वर्षा हुई है। नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में हुई बरसात से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जल भराव हुआ है तो कई पर्वतीय मार्ग में राज्य मार्ग और जिला मार्ग सहित आंतरिक मार्ग बंद पड़े हैं। बारिश के वजह से 10 रास्ते बंद है।

ADVERTISEMENTS Ad
  • गर्जिया-बेतालघाट-खैरना मार्ग
  • डोला न्यायपंचायत मार्ग
  • फतेहपुर-पीपल अणिया मार्ग
  • लमजाला मोटर मार्ग
  • बजून-अधोड मार्ग
  • पंगोट देचौरी मोटर मार्ग
  • प्रान्तीय खण्ड, नैनीताल
  • रूसी बाईपास मार्ग
  • नाई-भूमका मोटर मार्ग
  • खनस्यू-टाडा मोटर मार्ग
  • हरीशताल मोटर मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top