Uttarakhand News

बारिश बन गई मुसीबत, उत्तराखंड के 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Ad

देहरादून: राज्य में बारिश के सिलसिले को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नैनीताल समेत पांच जिलों में स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं, जहां कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी और देहरादून में एक दिन(10 जुलाई) , ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा में तीन दिन(10 से 12 जुलाई)  और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही जनता की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top