Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदला मौसम, 27-28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अपडेट जारी

Ad

Uttarakhand: Weather: Updates: उत्तराखंड में आगामी 27 और 28 फरवरी को कुछ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक, डॉ. विक्रम सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा प्रभाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी
चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी जिलों में 3200 मीटर से ऊपर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही, इन जिलों में तेज बारिश की भी संभावना है।

देहरादून में भी बारिश की संभावना
देहरादून जिले में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के चलते भूस्खलन, यातायात में रुकावट और अन्य मौसम संबंधी समस्याओं का अनुमान जताया है। इसलिए, लोगों से अपील की गई है कि वे इन दो दिनों में एतिहात बरतें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से बचने के लिए तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top